Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSlider4.22 करोड़ रुपये में बिकी डॉन ब्रैडमैन की 'बैगी कैप', भारत के...

4.22 करोड़ रुपये में बिकी डॉन ब्रैडमैन की ‘बैगी कैप’, भारत के खिलाफ सीरीज में की थी इस्‍तेमाल; कीमत ने बना दिया रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप ने नीलामी में इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ 1947-48 में एक सीरीज के दौरान ब्रैडमैन ने जो बैगी कैप पहनी, वो 4.22 करोड़ रुपये में बिकी। यह ब्रैडमैन की किसी भी कैप के लिए सबसे ज्‍यादा कीमत रही। ब्रैडमैन ने अपनी यह कैप भारतीय क्रिकेटर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को तोहफे में दी थी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन द्वारा 1947-48 में भारत के विरुद्ध एक सीरीज के दौरान पहनी गई ‘बैगी ग्रीन’ कैप सोमवार को गोल्ड कोस्ट की नीलामी में करीब 4.22 करोड़ रुपये (460,000 डॉलर) में बिकी।

यह ब्रैडमैन द्वारा पहनी गई किसी भी कैप के लिए सबसे ज्यादा कीमत है। ब्रैडमैन ने यह कैप भारतीय क्रिकेटर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को तोहफे में दी थी, जिनके परिवार ने इसे पिछले 75 सालों से संभाल कर रखा था। यह तीन पीढ़‍ियों से ज्यादा समय से ताले में बंद थी।

लॉयड्स ऑक्शनियर्स एंड वैल्यूअर्स के मुख्य आपरेटिंग अधिकारी ली हेम्स ने बताया कि अगर आप परिवार के सदस्य थे तो आपको इसे सिर्फ 16 साल की उम्र में पांच मिनट के लिए देखने की इजाजत थी।

खरीदार का नाम नहीं पता चला

स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह कैप एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेची गई और इसे एक ऑस्ट्रेलियाई म्यूजियम में डिस्प्ले पर रखा जाएगा। कैप के अंदर डीजी ब्रैडमैन और एसडब्ल्यू सोहोनी नाम लिखे हुए हैं और यह अच्छी हालत में है।

ब्रैडमैन द्वारा पहनी गई एक और कैप धूप से फीकी पड़ गई थी और कीड़ों से खराब हो गई थी, फिर भी वह 2024 में नीलामी में 2.85 करोड़ रुपये में बिकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular