अमेरिका में बर्फीले तूफान से अबतक 30 लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली गुल; 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद

0
1183

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने पूर्वी हिस्से में भारी तबाही मचाई है। लाखों घरों में बिजली गुल हो गई है और 10,000 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं। NWS ने लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे संघीय आपातकालीन आपदा घोषित किया है, जिससे 20 से अधिक राज्य प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका में बर्फीले तूफान की एंट्री से हर तरफ अंधेरा छा गया है। 8 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है। वहीं, खराब मौसम के कारण 10000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में 30 लोगों की मौत हो गई है।

बर्फीले तूफान ने अमेरिका के पूर्वी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश देखने को मिल रही है। तापमान लुढ़कने के कारण ठंड अचानक से बढ़ गई है।

NWS ने जारी किया अलर्ट

नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने रविवार को चेतावनी जारी की थी। इसके अनुसार, लोगों को अभी इस बर्फीले तूफान से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। घरों से बाहर निकलना जानलेवा हो सकता है। इसलिए लोगों से घरों में रहने की गुजारिश की गई थी।

पावर आउटेज के अनुसार, 850000 लोग बिना बिजली के अंधेरे में रह रह हैं। टेनेसी, मिसिसिपी, टेक्सास और लुइसियाना जैसे शहरों में इसका तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। केंटकी, जॉर्जिया, वर्जीनिया और अलबामा जैसे राज्य भी बिजली गुल होने का सामना कर रहे हैं।

तूफान से लाखों लोग प्रभावित

NWS ने ओहियो वैली में भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक एलिसन सैंटोरेली के अनुसार,

“ये एक तरह का अनोखा तूफान है, क्योंकि इसने बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। न्यू मैक्सिको से लेकर टेक्सास और न्यू इंग्लैंड तक 2,000 मील के क्षेत्र में फैले इस तूफान से लगभग 213 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।

ट्रंप ने की आपदा की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी इसपर चिंता जताई है। ट्रंप ने इस तूफान को “ऐतिहासिक” करार देते हुए इसे संघीय आपातकालीन आपदा घोषित करने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका के लगभग 20 राज्यों समेत कोलंबिया के कुछ शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

ट्रम्प ने शनिवार को ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम इस तूफान के रास्ते में आने वाले सभी राज्यों पर नजर रखेंगे और उनसे संपर्क में रहेंगे। सभी लोगों से अपील है कि वो सुरक्षित रहें और ठंड से सावधान रहें।”

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here