Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSlider'Palash Muchhal बिस्‍तर पर अन्‍य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया',...

‘Palash Muchhal बिस्‍तर पर अन्‍य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया’, स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त ने किया सनसनीखेज खुलासा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार स्‍मृति मंधाना की पलाश मुच्‍छाल के साथ शादी टूटने का नया कारण सामने आया है। स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त ने पलाश मुच्‍छाल के बारे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वो अन्‍य महिला के साथ बिस्‍तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया। स्‍मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन पहले इसे रद किया गया और बाद में आधिकारिक रूप से खत्‍म कर दिया गया।

भारतीय क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना और सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्‍छाल की शादी टूटने का नया कारण सामने आया है। स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त विदनयन माने ने पलाश मुच्‍छाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यही नहीं, माने ने मुच्‍छाल पर बेवफाई और ठगी का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने दावा किया कि पलाश ने अब तक रिलीज नहीं हुए फिल्‍म प्रोजेक्‍ट के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये से ज्‍यादा की बेइमानी की। एक औपचारिक शिकायत महाराष्‍ट्र के सांगली में दर्ज कराई गई है।

टूट गई शादी

स्‍मृति मंधाना और पलाश मुच्‍छाल 23 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों परिवारों के स्‍वास्‍थ्‍य आपातकाल की स्थिति बताकर पहले शादी को रद किया गया और फिर दिसंबर 2025 में इसे आधिकारिक रूप से खत्‍म करार दिया।

34 साल के विदनयन माने ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि मंधाना और मुच्‍छाल के बीच रिश्‍ता एक हैरानीभरी घटना के कारण खत्‍म हुआ, जो उनकी शादी के फंक्‍शंस के दौरान सामने आया।

माने ने क्‍या कहा

“मैं शादी के जश्‍न में शामिल था, जब पलाश अन्‍य महिला के साथ बिस्‍तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया। भयानक सीन था। वो भारतीय महिला क्रिकेटरों से पिट रहा था। पूरा परिवार चिंदी चोर है। मुझे लगा कि वो शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन इसने मुझे झकझोर कर रख दिया।
– विदनयन माने

माने ने बताया कि वो स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त हैं और उनके परिवार के कारण ही पलाश मुच्‍छाल से उनका परिचय हुआ। माने ने मुच्‍छाल परिवार के खिलाफ आर्थिक बेइमानी के भी आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि एक रुके हुए फिल्‍म प्रोजेक्‍ट पर अतिरिक्‍त रुपये निवेश के लिए उन पर दबाव डाला गया।

मुझे ब्‍लैकमेल किया गया: माने

माने ने कहा, ‘जब मैं उनकी मां (अमिता मुच्‍छाल) से पिछले महीने मिला, तो उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का बजट बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। उन्‍होंने मुझे 10 लाख रुपये और निवेश करने को कहा या फिर मुझे मेरी रकम वापस नहीं मिलेगी। उन्‍होंने मुझे ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्‍म से बाहर निकालने की धमकी दी। फिर मुझे मजबूर होकर शिकायत दर्ज कराना पड़ी।’

मुझे ब्‍लॉक कर दिया गया: माने

माने के मुताबिक शादी खत्‍म होने के बाद मुच्‍छाल परिवार ने उनसे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी। उन्‍होंने कहा, ‘शादी खत्‍म करार होने के बाद मुच्‍छाल परिवार ने मुझे सभी जगह से ब्‍लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फिल्‍म के अन्‍य कलाकारों को वेतन नहीं मिला। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों द्वारा निर्माताओं को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो सरासर चोरी है।’

माने ने यह भी कहा कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत हैं। उन्‍होंने कहा, ‘मैंने चैट्स, फोन पर बातचीत सहित सभी सबूत अपने पास सुरक्षित रखे हैं, जो मैं पुलिस और मीडिया से शेयर करना चाहता हूं।’

पलाश मुच्‍छाल ने किया रिएक्‍ट

विदनयन माने के आरोपों पर पलाश मुच्‍छाल ने इंस्‍टा स्‍टोरी के जरिये जवाब दिया है। मुच्‍छाल ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखा, ‘सांगली आधारित विदनयन माने ने सोशल मीडिया पर जो आरोप लगा, मैं बताना चाहूंगा कि यह सभी बेबुनियाद और तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत हैं। मेरी साख खाक करने के लिए यह पैतरा अपनाया गया। मेरे वकील श्रेयांश मिठारे सभी कानूनी चीजें तलाश रहे हैं और यह मामला पर्याप्‍त कानूनी तरीके से संभाला जाएगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular