Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट पर मानक...

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट पर मानक अनुसार ब्रेकर बनाने के निर्देश

कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति की उपस्थिति में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक हुई दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों की संख्या, दुर्घटना के कारणों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।

बैठक में कैशलेस सड़क दुर्घटना उपचार योजना 2025, राहवीर योजना, जनपद के ब्लैक स्पॉट्स पर कराए गए सुधार कार्य, नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में मानक अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के सात दिनों के भीतर ₹1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन के प्रयोग और नशे में वाहन चलाने पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular