शाहजहांपुर। मकर संक्रांति पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जेल रोड बहादुरपुरा स्थित यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिला कार्यालय पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। भंडारा की शुरुआत कन्याओं को भोज कराकर हुई। भंडारा सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चला। जिसमें हजारों राहगीरों के साथ पत्रकारों और दुकानदारों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद इरफान, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, संरक्षक ओंकार मनीषी, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिला महामंत्री पंकज सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा एडवोकेट, अमरदीप रस्तोगी, रामलड़ैते तिवारी, उपाध्यक्ष ऐनुल हक, जिला सचिव विषेक मिश्रा एडवोकेट, इमरान जिलानी, मीडिया प्रभारी शशांक सोमवंशी, स्वदेश शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा एडवोकेट, अंकित गुप्ता, सोनू हिंदुस्तानी, सूर्योदय सिंह बिब्बी एडवोकेट, अरूण दीक्षित एडवोकेट, अमित सहाना, अमित सक्सेना, जगदीश सिंह, अर्शियान अर्श, विश्नुदयाल कनौजिया, ताराचन्द्र, जीशान खां आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। भंडारा में श्याम मोहन उर्फ बाबा, मोहम्मद आजम, महेश गुप्ता, सतीश शर्मा, रूपराम, वैभव पांडेय आदि का विशेष सहयोग रहा।





