Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्रामीण मजदूर यूनियन का जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो आंदोलन करने...

ग्रामीण मजदूर यूनियन का जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो आंदोलन करने का फैसला

उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का पंद्रह राज्यों का तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन

सम्मेलन में स्मारिका का विमोचन करते अतिथिगण।

मुरादाबाद। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकताबद्ध आंदोलन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का पंद्रह राज्यों का तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में बदलाव के साथ जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का फैसला लिया गया।

अंबेडकर पार्क में हुए सम्मेलन में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव वी बैंकट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिय ग्रामीण गरीब खेत मजदूरों, गरीब किसानों एवं आम जनता की विरोधी नीतियों को लगातार लागू कर रही है। मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों पर सबसे ताजा और बड़ा हमला 29 श्रम कानूनों और मनरेगा को खत्म करके बोला गया है। राष्ट्रीय सहसचिव डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने व श्रम कानूनों की बहाली के लिए मजबूत संगठित आंदोलन चलाने की बहुत जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, महासचिव बृजलाल भारती और सहसचिव राजीव शांत ने भी संबोधित किया। उद्घाटन सत्र यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। यूनियन के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के साथ समस्त प्रतिनिधि साथियों द्वारा क्रांतिकारी उदघोष के साथ शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह के स्वागत भाषण दिया। प्रदेश महासचिव बृजलाल भारती द्वारा विगत तीन वर्षों की आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

सम्मेलन में हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदेश सह सचिव राजीव शान्त ने प्रस्ताव रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह ने दलित उत्पीड़न पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राजनाथसिंह ने साम्प्रदायिकता पर प्रस्ताव रखा। रामनिवास ने बेरोजगारी पर प्रस्ताव रखा। इन सभी प्रस्तावों को सम्मेलन में आम राय से स्वीकृत किया गया। सम्मेलन में प्रदेश की 65 सदस्यों की राज्य काउंसिल एवं 29 सदसीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। सतीश कुमार को अध्यक्ष, कामरेड बृजलाल भारती महासचिव, कामरेड राजीव शांत एवं कामरेड थान सिंह को उपाध्यक्ष तथा राजनाथ यादव,राज निवास यादव,फूलन बौद्ध और वीरेंद्र गौतम को सहसचिव चुना गया।

अखिल भारतीय महासचिव बी बैंकट ने यूनियन की नीतियों और उद्देश्यों को प्रदेश भर के गांव-गांव तक ले जाकर संगठन का विस्तार करने का आवाहन किया। मजदूरों एवं आम जनता के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर आंदोलन विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संगठन द्वारा प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका का विमोचन भा किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाकिर हुसैन और संचालन राज्य उपाध्यक्ष थान सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular