Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurथाना चिकासी में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

थाना चिकासी में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

अपर पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी सरीला ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

हमीरपुर।जनपद हमीरपुर के थाना चिकासी में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर एवं उप जिलाधिकारी सरीला ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि और जमीनी विवादों को प्राथमिकता पर लेते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चिकासी सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular