शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइया के गांव नडौरा में इस बार नडौरा प्रीमियर लीग–2026 के तहत जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 जनवरी को दिन में 11 बजे किया जाएगा।
टूर्नामेंट के आयोजक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि नडौरा गांव के पूरब बागीचे के पास स्थित मैदान में प्रतियोगिता कराई जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने बताया कि मैदान की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है, जबकि पिच की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शेष कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
आयोजकों ने जिले की सभी क्रिकेट टीमों और खिलाड़ियों से नडौरा प्रीमियर लीग–2026 में भाग लेने की अपील की है। टूर्नामेंट के संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी समिति के सदस्य गोलू उपाध्याय, संदीप, मोनू, अभिषेक, रोहित, निलेश, साइराज, सुंदरम, रघुनाथ, हिमांशु, स्कंद, सुभाष और निखिल संभालेंगे।





