Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeदलवंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई स्थगित,रजिस्ट्री कर चुके लोग एक सप्ताह...

दलवंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई स्थगित,रजिस्ट्री कर चुके लोग एक सप्ताह में खाली करें मकान

5 जनवरी के बाद फिर दालमंडी गली में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी

वाराणसी। दालमंडी में गली का चौड़ीकरण को लेकर अब एक नया मोड़ आया है। सीएम योगी के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने चौक थाने में चिह्नित 186 मकानों की रजिस्ट्री से संबंधित कैंप लगा रखा है। अभी तक कुल 40 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री करवा ली है। नवंबर में कुछ मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद कार्रवाई रुक गई थी। लेकिन 5 जनवरी के बाद से एक बार फिर दालमंडी गली में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।

इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने दालमंडी में मुनादी करवाई है। जिसमें रजिस्ट्री करवा चुके लोगों को एक सप्ताह के अंदर मकान खाली करने को कहा गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह के अनुसार नवंबर के बाद दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई थी। सभी विभागों की बैठक के बाद 5 जनवरी से दोबारा ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है।

वही दालमंडी चौड़ीकरण में कुल 186 मकान चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से 40 ने रजिस्ट्री कराई है और 6 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा चुका है। ऐसे में मिशन की तरह सरकार इस काम को अंजाम दे रही है। दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। पीएम मोदी के 51वे वाराणसी दौरे के दरमियान इस कार्य का शिलान्यास किया था।

इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। वही सभी भवन चिह्नित और रजिस्टर्ड कर लिए गए हैं। जल्द ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दालमंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular