Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeLucknowयूपी में सचिवालय सेवा के आठ संयुक्त सचिव बनाए गए स्पेशल सेक्रेटरी,...

यूपी में सचिवालय सेवा के आठ संयुक्त सचिव बनाए गए स्पेशल सेक्रेटरी, आदेश जारी

सचिवालय सेवा में नवसृजित आठ विशेष सचिव पदों के लिए बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी किया गया। अधिकारी अपने-अपने विभागों में ही विशेष सचिव के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।

लखनऊ। सचिवालय सेवा से नवसृजित विशेष सचिव के आठ पदों के सापेक्ष बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। इन अधिकारियों ने तैनाती वाले विभागों में ही विशेष सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदोन्नति पाने वाले देवी शंकर शुक्ला को खाद्य एवं रसद विभाग, लाल बहादुर यादव को कृषि विभाग, डा. धुव्रपाल को गृह विभाग, अवधेश कुमार खरे को गोपन विभाग, प्रेम कुमार पांडेय को वित्त विभाग, कुंअर मकरंद सिंह को वित्त विभाग, आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा नीरजा सक्सेना वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

इन सभी अधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले विभाग में ही तैनात किया गया है। इसके साथ ही नौ उप सचिवों को संयुक्त सचिव तथा आठ अनु सचिवों को उप सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ ही प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular