Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homekhushinagarसिगरेट पीने की शिकायत युवक को लगी नागवार, दोस्त के साथ मिलकर...

सिगरेट पीने की शिकायत युवक को लगी नागवार, दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

पुलिस ने की सनसनीखेज खुलासा, दोनों बाल अपचारी

13 दिसंबर को पडरौना क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई थी लाश

पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा हतवा टोला का निवासी था मृतक नितेश

कुशीनगर। क्या पता सिगरेट पीने की शिकायत करना जान गवाना पड़ेगा। ऐसे ही एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। एक दोस्त को सिगरेट पीने की शिकायत उसका दोस्त उसके भाई से कर दिया। दोस्त को नागवार लगा और हत्या की योजना बनाई। घूमने के बहाने पडरौना के आया और नशीला ड्रिंक पिलाकर गन्ने के खेत में लेजाकर चाकू घोंपकर हत्या कर दिया। पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करते दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्याकांड का खुलासा करते पटहेरवा पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को आरती देवी पत्नी सुभाष प्रसाद ग्राम पटहेरवा हतवा टोला थाना पटहेरवा द्वारा अपने लड़के नितेश उम्र लगभग 15 वर्ष की 07 दिसंबर को 2025 से गुम होने के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। गुमशुदा नितेश की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान 13 दिसंबर 2025 को कोतवाली पडरौना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख्त मृतक नितेश के रूप में उसकी मां द्वारा की गई। घटना का खुलासा हेतु सर्विलांस सेल की मदद लेकर लोकेशन ज्ञात किया गया तो मृतक तथा बाल अपचारी की भी घटनास्थल के पास मौजूदगी पाई गई।

जिसके क्रम में इनसे पूछताछ की गई तो बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि 01 दिसंबर 2025 को सिगरेट पीने की शिकायत नितेश (मृतक) के द्वारा बाल अपचारी के भाई से की गई। इसी बात को लेकर मृतक नितेश व बाल अपचारी के बीच विवाद हुआ था। जिससे खिन्न होकर बाल अपचारी ने नितेश को मारने की योजना बनाया। योजना के मुताबिक 07 दिसंबर 2025 को बाल अपचारी ने तमकुहीराज से अपने रिश्तेदार की मोटर साइकिल लाया तथा नशीला ड्रिंक पिया और मृतक नीतेश को भी पिलाया फिर एक दोस्त के माध्यम से लडकी से मिलने के लिए फाजिलनगर लेकर गये परन्तु दोस्त बाहर होने की बात कह कर लडकी से मिलाने से इन्कार कर दिया।

फिर बाल अपचारी ने घूमने के बहाने पडरौना ले जाना वहां से आगे जाकर नशा को बढाने के लिए गन्ना को खाने की बात कर गन्ना तोड़ने के लिए खेत में ले जाना इसी दौरान लात से मारकर गिराकर नितेश के पेट मे चाकू से मारकर घायल कर देना तथा अपने दोस्त बाल अपचारी की मदद से गमछे को मृतक नितेश के गले में लपेट कर गला कस कर हत्या कर दिया। पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों बल अपचारियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना का खुलासा करने में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र थाना पटहेरवा व सर्विलांस प्रभारी शरद चन्द भारती मय टीम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular