Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeEducationहाई स्टडी के लिए भारतीय युवाओं में बढ़ रहा है दुबई का...

हाई स्टडी के लिए भारतीय युवाओं में बढ़ रहा है दुबई का क्रेज, ये है असली वजह

भारतीय और पड़ोसी देश के छात्रों का दुबई में पढ़ाई के लिए क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय छात्रों के लिए दुबई अब पसंदीदा गंतव्य बन गया है। इसका मुख्य कारण दुबई का किफायती जीवन और दुबई का निरंतर विकास है।

भारतीय छात्रों में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा अब दुबई में हाई स्टडी करने की रुचि दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। जहां पहले उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों की पहली पसंद अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया हुआ करती थी। वहीं अब दुबई छात्रों की पहली पसंद बनती जा रही है। दरअसल भारतीय और पड़ोसी देश के छात्रों के लिए दुबई पढ़ाई का एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण दुबई का किफायती जीवन, विश्वस्तर पर दुबई की मान्यता और साइंस व प्रौद्योगिकी में दुबई का निरंतर विकास है।

दुबई में छात्रों की 40 प्रतिशत वृद्धि

दुबई भारतीय छात्रों के साथ-साथ पड़ोसी देश के छात्रों के लिए भी पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। कुछ सालों में दुबई और पश्चिम एशियाई देशों में भारतीय युवाओं की 40 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। दरअसल हाल ही में लेवरेज एडू ने एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें बताया गया है कि भारतीय और पड़ोसी देशों के छात्रों में दुबई में पढ़ाई के लिए 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह आकंड़े दर्शाते हैं कि दुबई में पढ़ाई के लिए भारतीय युवाओं का रुझान बढ़ रहा है।

सऊदी अरब का विजन

लेवरेज एडू की रिपोर्ट बताती है कि दुबई और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में पढ़ाई के लिए युवाओं का क्रैज बढ़ता ही जा रहा है। इसकी मुख्य वजह इन देशों का नवाचारों में बढ़ता निवेश है। ऐसे में सऊदी अरब साल 2030 विजन के तहत प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अनुसंधान में निवेश किया जाएगा, जिससे भारतीय और पड़ोसी छात्रों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

पांच गुना हुई वृद्धि

लेवरेज एडू प्लेटफॉर्म द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारतीय युवाओं की दुबई में पढ़ाई के लिए 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय छात्रों का दुबई में पढ़ाई को लेकर रुचि अब बढ़ रही है। लेवरेज एडू की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पड़ोसी देश के छात्रों की साल 2023 से 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके साथ ही इस साल यानी 2025 में पिछले साल की तुलना में पांच गुना वृद्धि और साल 2024 में आठ गुना वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular