Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

उरई (जालौन)।ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एएक्स जोसेफ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या केजे ग्रेसी ने वि‌द्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, साथ ही खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।

खेल प्रतियोगिता में रेस, पोटैटो रेस, फ्रॉग जंप और म्यूजिकल सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फ्रॉक जंप प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कृष्णा, विनय, कक्षा एलकेजी से हुमेरा सर्विल कक्षा यूकेजी से तनिष्का और विहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से वर्णिका, प्रज्ञा, कक्षा एलकेजी से चंचल, हैदर, यूकेजी से श्रेया, वास्तु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा यूकेजी के आलोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से अरहान, एलकेजी से काव्या, परिधि, रिद्धि, यूकेजी से वैष्णवी, रौनक, कक्षा 1 से संघप्रिया, वंश गुप्ता कक्षा 2 से उदय, अल्जेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से लबीब, एलकेजी से गर्व, आयत, देव यूकेजी से सृष्टि, विहान कक्षा 1 से आर्य, संध्या, कक्षा 2 से देवांश, मुस्तफा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान कक्षा 2 के आर्यन ने प्राप्त किया।

पोटैटो रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से धैर्य एलकेजी से काव्या, अर्नव, संतोषी, यूकेजी से सार्थक, वैष्णवी पाल, कक्षा 1 से संध्या, मोहिनी, कक्षा 2 से उदय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से वर्णिका कक्षा एलकेजी से रिहान, अजित, सृष्टि कक्षा यूकेजी से योगेंद्र, वैभव, भूमिका, कक्षा 2 से मुस्तफा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा एलकेजी की मानसी, यूकेजी से शिवा, कक्षा 1 से माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में कक्षा नर्सरी से यासीन, एलकेजी से संतुष्ट, गर्व, यूकेजी से तनिष्का, सार्थक अनन, कक्षा 1 से माहीन, देव, कक्षा 2 से आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से समृ‌द्धि, एलकेजी से चंचल, विहान, यूकेजी से जीनत, वैभव, कक्षा 1 से उन्नति, कार्तिक, कक्षा 2 से शिवांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लेमन विथ स्पून प्रतियोगिता में कक्षा 1 से प्रकृति, जुनैद, कक्षा 2 से देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से वैष्णवी शर्मा, अनुराधा, कक्षा 2 से अल्जेब ने ‌द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular