Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomePoliticalयूपी के डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- बिहार...

यूपी के डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- बिहार चुनाव परिणाम के बाद नजर नहीं आ रहे ‘लाल टोपी’ वाले

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद ‘लाल टोपी’ वाले नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और वर्तमान सरकार की नीतियों का बखान किया। डिप्टी सीएम ने उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। कहा जब से बिहार चुनाव परिणाम आए हैं तब से उत्तर प्रदेश में लाल टोपी वाले नजर नहीं आ रहे हैं। अखिलेश ने विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में कहा था अवध में हराया है मगध में हराएंगे। अब हमारा नारा है मगध में हराया है सैफई में हराना है। वह यहीं नहीं रुके, बोले…अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा-लिखा बता कर दोनों की एक साथ तुलना की थी। ऐसे व्यक्ति के बारे में क्या कह सकता हूं।

उप मुख्यमंत्री मंगलवार को भाजपा कार्यालय फैंटेसी मोटल में पार्टी कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू हुई भाजपा की विजय यात्रा को 2047 तक लगातार जारी रखना है। 2027 में इस बार हमें विपक्ष का सफाया कर सैफई तक भाजपा का परचम लहराना है।

उन्होंने कहा, सिमी जैसे आतंकवादी संगठन के सदस्य का मुकदमा वापस लेने वालों को वंदे मातरम् कहने का अधिकार नहीं है। रोहिंग्या खोजने में भी विपक्षी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके यहां राजतंत्र था, अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। टीएमसी हो, सपा हो, कांग्रेस हो, सब मिलकर देश में कहीं पर भी बाबर के नाम की कोई इमारत खड़ी करेगा तो यह देश स्वीकार नहीं करेगा। राष्ट्रवादी देशवासी उसका विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular