Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomeBusinessदूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, वृद्धि दर में राष्ट्रीय...

दूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, वृद्धि दर में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला ये राज्य

बिहार में दूध, अंडा और मांस उत्पादन में पिछले वर्ष में अच्छी वृद्धि हुई है। अंडा उत्पादन में लगभग 10% की वृद्धि हुई है, और दूध उत्पादन में राज्य देश में छठे स्थान पर पहुँच गया है। मांस उत्पादन में भी 4.03% की वृद्धि हुई है। राज्य सरकार की योजनाओं के कारण मछली उत्पादन में भी सुधार हुआ है, जिससे बिहार आत्मनिर्भर बन गया है।

बिहार में दूध, अंडा और मांस उत्पादन में पिछले एक वर्ष के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अंडा उत्पादन में जहां करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं दूध उत्पादन के मामले में राज्य देश में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

मांस उत्पादन में भी 4.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बिहार राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार ने दूध, अंडा और मांस उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर में राष्ट्रीय स्तर को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दूध की वार्षिक वृद्धि दर 3.58 प्रतिशत, अंडे की 4.44 प्रतिशत और मांस की 2.46 प्रतिशत रही। इसके मुकाबले बिहार में दूध उत्पादन वृद्धि 4.24 प्रतिशत, अंडे में 9.99 प्रतिशत और मांस में 4.03 प्रतिशत दर्ज की गई। डॉ. विजयालक्ष्मी के अनुसार, राज्य में प्रति व्यक्ति उपलब्धता भी बढ़ी है। वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 277 ग्राम, प्रति वर्ष अंडा उपलब्धता 27 और मांस उपलब्धता 3.19 किलोग्राम थी, जो 2024-25 में बढ़कर क्रमशः 285 ग्राम प्रतिदिन, 29 अंडे प्रति वर्ष और 3.27 किलोग्राम प्रतिवर्ष हो गई।

उन्होंने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में मछली उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और बिहार अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। वर्ष 2013-14 में राज्य की राष्ट्रीय रैंकिंग नौवें स्थान पर थी, जो 2023-24 में बेहतर होकर चौथे स्थान पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular