Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeItawaप्रो.एच सी वर्मा ने संत विवेकानन्द के बच्चों संग लर्निंग फिजिक्स विद...

प्रो.एच सी वर्मा ने संत विवेकानन्द के बच्चों संग लर्निंग फिजिक्स विद नेचर पर किया सेमिनार

इटावा। आईआईटी कानपुर के सुविख्यात पूर्व प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध पुस्तक “कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स” के जाने माने लेखक भौतिकविद पद्मश्री प्रो.एच सी वर्मा ने संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बच्चों संग विज्ञान सत्र में विशेष सेमिनार किया। स्कूल आगमन पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रिंसिपल/निदेशक डॉक्टर आनंद ने पुष्प गुच्छ देकर प्रो वर्मा एवं उनके सहयोगी रहे डॉ ब्रजेश दीक्षित एवं अमित कुमार बाजपेई का स्वागत किया। इस मौके पर सेमिनार हॉल में प्रोफेसर वर्मा की अगुवाई में नेशनल अन्वेषिका स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया! इस एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग स्किल टेस्ट में संस्था के कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सेमिनार हॉल में प्रो वर्मा ने बच्चों के साथ अपने विशेष कार्यक्रम लर्निंग फिजिक्स विद नेचर के साथ फिजिक्स के नियमों से जुड़े कई एक्सपेरिमेंटल वीडियो साझा करते हुए उन पर बच्चों के साथ विस्तार से चर्चा की! उन्होंने मुख्य रूप से छात्रों को नंबरों के बजाय कौशल विकसित करने और गहरी समझ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने सेमिनार में आए हुए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि यह हमारा और विद्यालय परिवार का सौभाग्य है कि एच सी वर्मा सर ने आकर हम सबको आशीर्वाद दिया है।

श्री आनंद ने यह भी कहां कि जिस तरह विज्ञान को रोचक बनाने और शिक्षा प्रणाली में सोच को बढ़ावा देने पर पद्म श्री एच सी वर्मा सर का योगदान रहा है उसके लिए संत विवेकानन्द विद्यालय परिवार उनका नमन करता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह सेंगर,हिमांशु सेंगर,अभिषेक वार्ष्णेय,शैलेंद्र राजावत,अजय कांत सक्सेना,विजय तिवारी का प्रमुख योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन चित्रा परिहार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular