मुख्यमंत्री से एफआईआर में मुख्य आरोपी जोड़ने की मांग

0
279

महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा सदर महाराजगंज ने शुक्रवार 28 नवंबर को तहसील प्रशिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया।

संघ का आरोप है कि 22 नवंबर को शादी की तैयारियों के चलते एसआईआर बैठक में शामिल न हो पाने पर ईआरओ संजय कुमार सक्सेना ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 25 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे ईआरओ और नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम, सुधीर कुमार के घर पहुंचे और कथित तौर पर कहा कि “अभी तो निलंबन हुआ है, आगे बर्खास्तगी भी हो सकती है, नहीं तो पैसे देकर किसी से एसआईआर का काम करा लो।” संघ के अनुसार लगातार फटकार, शादी के लिए छुट्टी न मिलना और निलंबन के कारण सुधीर पहले से मानसिक तनाव में थे।

बर्खास्तगी की कथित धमकी के बाद वे अवसाद में चले गए और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि एफआईआर में ईआरओ संजय कुमार सक्सेना समेत जिम्मेदार अधिकारियों को मुख्य आरोपी बनाया जाए, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर के लेखपाल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here