इटावा। आज़ादी के बाद देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में हमारी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व०इंदिरा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा।हमारे देश की आने वाली पीढ़ी के लिए वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगीं।उक्त उद्गार ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कही।इसी क्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा हमारी पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की लौह महिला इंदिरा गांधी ने हर क्षेत्र में देश को विकास के रास्ते पर अग्रसर किया।अपने दुश्मनों के बीच भी लोकप्रिय रहीं इंदिरा गांधी जैसा दूसरा कोई नहीं हुआ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नुमाइश परिसर में बनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात कचहरी प्रांगढ़ में जाकर लौह महिला इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सभी ने अपनी अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष एड.पल्लव दुबे,एंड.प्रेमनारायण दोहरे,कोमल सिंह कुशवाहा,अतुल आक्रोश दुबे,प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी,प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी,शहर उपाध्यक्ष एड.विष्णु कांत मिश्रा,एड.आशुतोष दीक्षित,एड.अशोक पाण्डे,एड.गोविन्द चतुर्वेदी, एड.राकेश बिधौलिया,दीक्षा शुक्ला,राहुल तिवारी,अजय तिवारी, अमित चौरसिया,एड.जगत नारायण यादव,सरला जाटव,प्रदीप दुबे,रफीक़ खान,संजीव दुबे,अनुराग कर्ण,रामभरोसे यादव, सत्यराम सिंह, शिशुपाल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।





