Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeउल्लास व धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव

उल्लास व धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव

बांसी सिद्धार्थनगर। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व बुधवार को नगर के अकबर नगर वार्ड मे स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे बड़े ही उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।गुरुद्वारा में चल रहे गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ का बुधवार को समापन हुआ तत्पश्चात सिमरन ,भजन कीर्तन ,अरदास व गुरु के लंगर का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सद मार्ग पर चलने की अपील किया ।उन्होने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के रुप मे मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने कुरीतियों और बुराईयों को दूर कर लोगों के जीवन मे नया प्रकाश भरने का कार्य किया था।उन्होने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने पारिवारिक जीवन व सुख का ध्यान न करते हुए दूर दूर तक यात्रा किया और लोगों को जागरुक किया।उन्होने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा मे लगा दिया।

सके बाद आयोजित लंगर मे ज्ञानी कुलवंत सिंह,पूजा पाल, पूर्व नपा अध्यक्ष अजय कुमार अज्जू श्रीवास्तव , पूर्व नपा अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी, सभासद बजरंगी वर्मा, कुबेर बारी, रवि अग्रहरि ,राजेंद्र पांडे ,अभय पांडे ,जीवन अग्रहरि ,रामकुमार कुंवर , पूर्व नपा अध्यक्ष ध्रुव जायसवाल,सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी,सरदार रावेन्द्र सिंह लबली , सरदार गुरमीत सिंह,सरदार सन्नी सिंह ,राकेश बग्गा ,सरदार करण सिंह, गुरुदत्त चंदवानी,अमन दीप सिंह,नमन दीप सिंह,रोशन,विजय बाधवा,सरदार अजीत सिंह ,कमल वाधवा आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular