आशीर्वाद मैरिज लान मुंशीगंज में हुई निपुण भारत मिशन की मंडलीय कार्यशाला
बाक्स में बंद शिक्षा ही शिक्षा नहीं, बाहर की भी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी -डी एम
मंगलवार को शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय के बच्चों को निपुण बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर के एआर पी,डायट प्रवक्ता , बीएसए ,खंड शिक्षा अधिकारी व परियोजना के अधिकारियों ने प्रतिभाग़ किया। जनपद अमेठी के मुंशीगंज के पास त्रिलोकपुर में स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में निपुण भारत मिशन विजन एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अमेठी के जिला बेसिक अधिकारी संजय तिवारी के मंडलीय निदेशक, जिलाधिकारी अमेठी, परियोजना के पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सुचार रूप से संचालन करने व अनुशासन बनाए रखने में अपील की जिससे समस्त कार्यक्रम का निर्धारण समय पर समापन हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य गेट पर निपुण भारत की खूबसूरत रंगोली अमेठी की शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई थी। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लविका गुप्ता ने परख 2024 परिणाम, अकादमिक रणनीति 2025- 26 के संबंध में आई चुनौतियों तथा आगामी कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ बाल वाटिका का प्रभावी संचालन के बारे में विस्तार से बताया। मोहिनी के द्वारा ने डिजिटल संसाधनों की प्रयोग हेतु निर्गत एसओपी के संबंध में अभिमुखीकरण समूह गतिविधि, एनबीएमसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण बैठकों का आयोजन एवं समीक्षा, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण ,ऊर्जावान गतिविधि, विशिष्ट वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु फिश बोन प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम और तकनीक मुद्दों के संबंध में प्रश्नोत्तर पर विस्तार से चर्चा की तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान में आने वाली समस्याओं को दूर करने के बारे में बताया।
मंडलीय निदेशक कौस्तुम्भ कुमार सिंह ने बताया कि निपुण एक तरह से संजीवनी का कार्य कर रहा है। समाज में व्याप्त आलोचना को दूर करने के लिए निपुण का संचालन किया जा रहा है ।जब आपका विद्यालय निपुण हो जाएगा तो आपका ब्लॉक निपुण होगा ।ब्लॉक से जिला निपुण होगा और जिले से मंडल निपुण होगा। हम आप सभी से आशा करते हैं कि आप पूरे मंडल को रैंकिंग में नंबर एक पर लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन से अपील किया कि वह सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान स्कूल में कमियां ना खोजें बल्कि आप उनका सपोर्ट करें ।प्रशासन और स्कूल के बीच की कड़ी एआरपी हैं । आप पर ही विद्यालय को निपुण बनाने के साथ ब्लॉक जिला और मंडल को रैंक नंबर एक पर लाने की जिम्मेदारी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी संजय कुमार तिवारी ने निपुण भारत मिशन की कार्यशाला में आए हुए प्रतिभागियों को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प में योगदान करने भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि शिक्षा एक ऐसा विषय है जिस पर बहुत कुछ कहा जा सकता है । उन्होंने संस्कृत के श्लोक लोक के द्वारा शिक्षा के महत्व को बताया तथा निपुण लक्ष्य निपुण एजुकेशन सिस्टम को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेने के बाद भी लोग जेब्रा क्रॉसिंग पर जंप कर जाते हैं। उन पर गहरा कटाक्ष भी किया। इसके साथ ही समाज के लोगों को अपनी समाज के प्रति जिम्मेदार निभाने के लिए प्रेरित किया तथा क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया ।उन्होंने कहा कि शिक्षा वह नहीं है जो एक बाक्स के अंदर है।
उसके बाहर की शिक्षा भी समाज के लिए उपयोगी है। उन्होंने बताया कि जो परीक्षा पास करके आते हैं उनमें विलक्षण प्रतिभा होती है उन्हें अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज को सुधारने में करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा की बारिशों में निकलो धूप में नहा कर देखो ,जिंदगी क्या है किताबे हटाकर देखो ,के साथ अपने उद्बोधन को समाप्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा डीएम अमेठी, सहायक मंडलीय निदेशक , परियोजना कार्यालय के पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की रूपरेखा को अंजाम देने में डॉक्टर संतोष यादव खंड शिक्षा अधिकारी भेंटूवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बी ई ओ अर्जुन सिंह,शोभनाथ यादव, डायट प्रवक्ता सुल्तानपुर , एस आर जी अनिल मिश्रा,राकेश मिश्रा, डी सी ट्रेनिंग, सुधीर अग्रहरि, प्रमोद तिवारी,बद्री विशाल सिंह, हरिकेश यादव, अरविन्द कुमार, विष्णु कांत पाठक, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।





