Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurन्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का अनिश्चित कालीन धरना

न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का अनिश्चित कालीन धरना

गोरखपुर । घघसरा नगर पंचायत की सीएचसी ठर्रापार में शनिवार को आल इंडिया आशा बहू व आशा संगिनी कार्यकत्री बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार से निश्चित मानदेय को लेकर संज्ञान लेने की अपील की। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रहीं ।

सभा को संबोधित करते हुए- आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने कहा कि- महंगाई के इस दौर में सरकार आशाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । आज के परिवेश में जहां मनरेगा मजदूरों की मजदूरी-500 रूपये प्रतिदिन की है। वहीं आशा बहुएं 70 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पाती है। कर्मचारी की भांति प्रतिदिन कार्य करने वाली आशाओं से सरकार अपने राष्ट्रीय अभियानों को भी पूरा करवाती है, जिसका एक पैसा भी भुगतान नहीं देती हैं।

कार्यक्रम के अपने संबोधन में- ब्लॉक उपाध्यक्ष इंदलेश पांडेय ने कहा कि- टुकड़ों-टुकड़ों में मिलने वाला मानदेय भी बंदर बांट की भेंट चढ़ जाता है। सरकार ने एक निश्चित मानदेय देने के लिए महाकुंभ में वादा किया था, परंतु अपने वादे पर खड़ी नहीं उतरी । हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है, हम कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

बता दें- कि आशाओं द्वारा अपने प्रमोशन, कार्य करने के लिए 5 जी मोबाइल, तथा अकाल मृत्यु होने पर आशाओं के परिवार को नौकरी सुनिश्चित करने की मांग की है। उक्त अवस पर- ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला सिंह के अतिरिक्त,शीला, ममता देवी, रीना, चंद्रावती, इंद्रेश पांडेय, मुनक्का देवी, राधिका, रुक्मणी, सुनीता देवी, मंजू, नीलम मिश्रा, कविता देवी, मीना सिंह, इंद्रावती, कमला, सुभावती देवी, उमा भारती ,प्रमिला, मीना सिंह, लखपति समेत भारी संख्या में आशाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular