सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्ष प्रान्त की विभागीय बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थिति एक होटल में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री गोविंद सेन्डे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोरक्षा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण समाज की एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसे रोकने के लिए संगठन स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाज में एकता, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करें तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहें। संगठन के सभी आयामो का संग़ठन खड़ा कर सन्गठन को मजबूत बनाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में युवा शक्तियों को भटकाने और बर्बाद करने का षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे भ्रमित न हों और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
गोरक्ष प्रान्त के सन्गठन मंत्री राजेश ने कहा कि हिन्दू संस्कृति का विकास और संवर्धन भारतीय समाज की जड़ों से जुड़ा हुआ है और यह संस्कृति हजारों वर्षों से निरंतर विकसित होती आ रही है। हिन्दू संस्कृति केवल एक धर्म ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक शैली है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और नवयुवकों की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रान्त मंत्री नागेंद्र सिंह, जिले के पालक व प्रान्त सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव, प्रान्त उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद, प्रान्त प्रसार प्रमुख सुधाकर त्रिपाठी, विभाग संयोजक अजय कुमार, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, जिला मंत्री शिवा, बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख सन्दीप मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला सह मंत्री जय प्रकाश, उमेश सिंह, जिला विद्यार्थी कालेज प्रमुख मोहित गुप्ता, सेवा प्रमुख प्रेम चन्द्र मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शर्मिला, मातृ संयोजिका प्रमिला मिश्रा, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका कनक, रजनीश उपाध्याय, सचमुच त्रिपाठी, आशीष सिंह सहित सिद्धार्थनगर, बांसी, नौतनवां, महराजगंज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





