Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeSliderNext ICC Tournaments: भारत को ट्रॉफी जीतने के बाद आगे किन आईसीसी...

Next ICC Tournaments: भारत को ट्रॉफी जीतने के बाद आगे किन आईसीसी टूर्नामेंट्स में लेना है हिस्सा? पूरी लिस्ट देखें

India Next ICC Tournaments List: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता, जो उनकी पहली आईसीसी ट्रॉफी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट शीर्ष पर पहुंच गया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं भारत के आगामी पुरुष और महिला आईसीसी टूर्नामेंट्स की पूरी लिस्ट।

India’s Upcoming ICC Tournaments: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप (ICC Women’s ODI World Cup 2025) अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने वो मुकाम छू लिया, जहां अब वह दुनिया के शीर्ष पर खड़ी है।

जिसने 1983 में कपिल देव को पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाते नहीं देखा उन्होंने हरमन के जरिये अपनी मुराद पूरी कर ली। भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था और 2005 और 2017 में मिताली राज की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन दोनों बार ट्रॉफी हाथ से फिसल गई।

आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी India Next ICC Tournaments (पुरुष और महिला दोनों)में भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। महिला टीम की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी है। भारत की इस जीत के बाद आइए एक नजर डालते हैं भारत के अगले आईसीसी टूर्नामेंट्स (पुरुष और महिला) की पूरी लिस्ट।

India Next ICC Tournaments (पुरुष और महिला दोनों)

साल टूर्नामेंट होस्ट
2026 टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका
2026 महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड
2027 WTC Final (पुरुष) इंग्लैंड
2027 वनडे विश्व कप (पुरुष) साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
2027 चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) श्रीलंका
2028 टी20 विश्व कप (मेंस) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2028 टी20 विश्व कप (महिला) होस्ट नहीं कंफर्म अभी
2029 WTC Final (मेंस) इंग्लैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी (मेंस) भारत
2029 वनडे विश्व कप (महिला) होस्ट नहीं कंफर्म
2030 टी20 विश्व कप (मेंस) इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2030 टी20 विश्व कप (महिला) कंफर्म नहीं
2031 WTC Final (मेंस) इंग्लैंड
2031 वनडे विश्व कप (मेंस) भारत और बांग्लादेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular