Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश में सपा की सरकार बनाने में बूथ कमेटियों की भूमिका अहम

प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में बूथ कमेटियों की भूमिका अहम

सिद्धार्थनगर। समाजवादी का पीडीए जागरूकता कार्यक्रम 2027 के चुनाव में प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं पार्टी के विचारों एवं कार्यक्रमों को आमजन को बताने के लिए अभी से गांवों एवं चौराहों पर बखान करें। इसमें बूथ प्रभारियों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में एक बूथ बीस यूथ की तैनाती किया जाए। यह बातें सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहीं। वह शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पीडीए नायक अखिलेश यादव की सरकार में किए गये जनकल्याणकारी योजना बताकर उन्हें पार्टी से जोड़े। इसके साथ ही उनके वाजिब समस्याओं के निदान के लिए आवाज उठाएं और उनके दुख एवं सुख में तत्काल शामिल हो। बीजेपी सरकार में पीडीए समाज का उत्पीड़न चर्म पर है। ऐसे में जनता आशा भरी निगाह से सपा की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है।

पुलिस प्रशासन के लिए अपने कार्य शैली में सुधार नहीं लाए तो सपाई आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता विस क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी व संचालन महासचिव अमून मेकरानी ने किया। इस दौरान कृष्ण नाथ यादव, रमजान अली, शैलेंद्र शर्मा, सोनू यादव, अशोक पांडेय, विजय चौधरी, राम नवल यादव, राम सागर चौधरी, फूल चंद्र पासवान, घिसियावन यादव, पटेश्वरी चौधरी, रवि यादव, राजू चौधरी, महेश यादव, जुनैद, कलाम अहमद, डा. शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular