Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeItawaपोषण मेले में परियोजनाओं की गर्भवती माताओं की गोदभराई व पाँच बच्चों...

पोषण मेले में परियोजनाओं की गर्भवती माताओं की गोदभराई व पाँच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया

इटावा। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 समापन के अवसर पर वृहद पोषण मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा पोषण मेले में 09 परियोजनाओं द्वारा स्थानीय खाद्य पदार्थ एवं पोषाहार से निर्मित रेसिपी के स्टालों का अवलोकनोपरान्त 03-06 वर्ष आयु के बच्चों द्वारा चित्रकला एवं फैंसी ड्रेस, स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा में प्रतिभाग किया गया।तत्पश्चात् नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा नृत्य एवं भावगीत का प्रदर्शन किया गया।

निर्णायक मण्डल समिति द्वारा चयनित प्रथम,द्वितीय व तृतीय को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड व प्रशस्ति प्रमाण वितरण किया गया।पोषण मेले में विधायक सदर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित कर बच्चों एवं गर्भवती माताओं को पोषण विशेष पर विशेष बल दिया गया।पोषण मेले में परियोजनाओं की गर्भवती माताओं का गोदभराई एवं 05 बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित से सुपोषित हुये 18 बच्चों को पोषण किट का भी वितरण किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर मेले का समापन किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular