Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeआवश्यक वस्तुओं में जीएसटी की कमी से लोगों को बहुत ही लाभ...

आवश्यक वस्तुओं में जीएसटी की कमी से लोगों को बहुत ही लाभ मिलेगा – सांसद

चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी छूट पीएम मोदी जैसे दृढ़ संकल्पित व्यक्ति के ही बस की बात :जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। जीएसटी से छूट पर लोगों को जो राहत मिलेगा वह अपने आप में पूरे देश में आम उपभोक्ता को ढाई लाख करोड़ का फायदा हो रहा है,जो सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने के बाद प्रधानमंत्री ने पहले देश भर में बैठक किया। फिर जीएसटी में सुधार करते हुए इसमें कमी की जो बहुत ही हिम्मत की बात है। जो अपने आप में इतिहास है। आवश्यक वस्तुओं में जीएसटी की कमी से लोगों को बहुत ही लाभ मिलेगा।

उक्त बातें डुमरियागंज सासंद जगदम्बिका पाल ने कहीं। वह जीएसटी दरों में राहत और बचत उत्सव को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। सांसद जगदम्बिका पाल ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य आम जनता, किसानों और व्यापारियों को राहत प्रदान करना है।

उन्होने कहा देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने इतनी बड़ा टैक्स छूट में कमी की है। बीमा पर किसी भी प्रकार की जीएसटी नहीं लगेगी, स्वास्थ्य सेवाओं व दवाओं पर भी छूट किया गया है। विश्वव्यापी मंदी की चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी छूट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दृढ़ संकल्पित व्यक्ति के ही बस की बात है। वन नेशन वन टैक्स के तहत प्रधानमंत्री ने जीएसटी में सुधार कर के दिखाया, जिसका सीधा लाभ देश के गरीबों को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular