Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी आरोपी गिरफ्तार

उरई (जालौन)। कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12,900 देशी सुतली बम 816 पैकेट आँधी तूफान माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

जालौन कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना मिली कि नत्थू तिराहा से पुरानी हाट जाने वाली सड़क के पास अवैध आतिशबाजी का भंडारण है। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाल समेत, चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से मुहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद हामिद एलपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 12,900 देशी सुतली बम पीस, 816 पैकेट आँधी तूफान माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा शामिल हैं। सभी सामग्री लोडर वाहन में रखी हुई थी। बरामद विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछतांछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular