Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeItawaजनपद इटावा की पहचान पूरे देश में ही विशेष है- अखिलेश यादव

जनपद इटावा की पहचान पूरे देश में ही विशेष है- अखिलेश यादव

इटावा फाउंडेशन ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान

इटावा। जनपद इटावा के गौरवशाली इतिहास और उसकी विशेष पहचान से नई पीढ़ी को भी रूबरू कराए जाने की अब बेहद जरूरत है इटावा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.विश्वपति त्रिवेदी को मैं धन्यवाद देता हूं कि वे यह अनोखा काम कर रहे हैं।हमें भी आगे जब भी कभी मौका मिलेगा तो हम इटावा के गौरवशाली इतिहास और उसके पौराणिक महत्व से जुड़ी धरोहरों के संरक्षण का काम भी अवश्य करेंगे।ये बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने रविवार को शास्त्री चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में इटावा फाउंडेशन द्वारा आयोजित पितृ अमावस्या भंडारा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि इटावा के अनेक बड़े-बड़े लोगों ने इस जिले को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान दिलाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।सन 1857 के संग्राम से और पहले से भी इटावा मैनपुरी के लोगों ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी,उस इतिहास को भी आज याद किए जाने की जरूरत है हमने भी नेताजी मुलायम सिंह जी के सपने को साकार करते हुए देश का पहला लॉयन ब्रीडिंग सेंटर जनपद में ही स्थापित कर इटावा की पहचान को देश विदेश में ऊंचा करने की कोशिश की,लेकिन हमारी विचारधारा से विरोध रखने वाले उस प्रोजेक्ट को अपेक्षा के अनुरूप बढ़ने नहीं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमें मौका मिलेगा तो हम इटावा में विश्वस्तरीय शूटिंग सेंटर भी बनवा कर देंगे।उन्होंने कहा कि अभी भी इटावा को वो पहचान नहीं मिल पाई है,जो मिलनी चाहिए थी।

स्वास्थ्य,शिक्षा,ट्रैफिक आदि की महानगरीय सुविधाएं किए जाने की जरूरत है ताकि यहां के लोगों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।उन्होंने इस अवसर पर इटावा फाउंडेशन द्वारा चयनित जिले की विशेष प्रतिभाओं में,डा. जय किशन तिवारी को आयुर्वेद चिकित्सा,क्राफ्ट कला पटसन में मीरा पुरवार,जैव विविधता संरक्षण में श्याम बाबू मिश्रा,शूटिंग में चंद्रमोहन तिवारी,युवा उद्यमी में पृथ्वी मिश्रा,पर्यावरण,वन्यजीव संरक्षण एवं सर्प दंश जागरूकता के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ.आशीष त्रिपाठी, सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए आदित्य शाक्य तथा सरल अग्रवाल को डाटा सांसिस्ट के रूप में अंग वस्त्र,शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा उन्होंने साहित्यकार डा.कुश चतुर्वेदी एवं ओज के युवा कवि रोहित चौधरी का भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके द्वारा निर्मित सर्प पकड़ने के विशेष यंत्र हिस्केज को दिखाया जिसे देखकर वे बेहद खुश हुए और उन्होंने सर्पदंश को कम करने में प्रभावी विशेष यंत्र हिस्केज को भविष्य में प्रदेश स्तर पर प्रमोट करने की भी बात कही।डॉ आशीष ने लायन सफारी में एक स्नेक पार्क को बनाए जाने को लेकर भी ज्ञापन दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही।अंत में उन्होंने संस्था ओशन के द्वारा निर्मित सर्पदंश जागरूकता अभियान के विशेष जागरूकता के पोस्टर का भी विमोचन किया।

इससे पूर्व इटावा फाउंडेशन के संस्थापक और भारत सरकार के पूर्व सचिव रहे डॉ. विश्वपति त्रिवेदी(रिटा.आईएएस) ने अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम में आने के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.कुश चतुर्वेदी ने किया तथा सभी को धन्यवाद पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने ज्ञापित किया।कार्यक्रम में इटावा के सासंद जितेंद्र दोहरे, एटा के सासंद देवेश शाक्य,नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू,संजीव अग्रवाल(सीए),ओमप्रकाश मिश्रा,अशोक यादव,देवेंद्र तिवारी,उग्रसेन तिवारी,ओम नारायण शुक्ला व डा.आशीष दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular