र्षावास कर रहे भिक्षुओं से मिले अवशेफ ट्रस्ट के कार्यकर्ता
बल्दीराय विकास खंड में संचालित अवशेफ ट्रस्ट से जुड़े बौद्ध धम्म के अनुयाई इस समय धम्म यात्रा पर गए हैं।यात्रा के दौरान धम्म यात्रियों की ओर से धम्मा लर्निंग सेंटर में वर्षा वास कर रहे बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान किया।
सामूहिक त्रिसरण पंचशील के बाद उपासक उपासिकाओं ने भिक्षुओं को भोजन कराया। भिक्षु संघ ने तथागत बुद्ध के बुद्धत्व लाभ और धम्म चक्र प्रवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ट्रस्ट के संस्थापक राम दीन गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष तिलकराज, डॉ प्रेमनाथ,राम कृपाल,लालू प्रसाद, भवानी भीख, अमरनाथ, हरिशंकर, राजाराम, जगन्नाथ बौद्ध , कमलेश कुमार, रामबरन, रामकुमार, एडवोकेट विश्व कीर्ति,लाल बहादुर,जग प्रसाद,अलगू राम ,उदय कुमार कोविंद, मिथिलेश कुमार , राम तीर्थ,बसंत कुमार, स्वामी नाथ, देवी प्रसाद , सुक्खू, सरोज कुमार, रामसजीवन,ओम प्रकाश, सुरजीत आदि धम्म सेवा में रहे।





