उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया
इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रांतीय मंत्री एवम् जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में हजारों हजार शिक्षकों के संख्याबल के साथ कलेक्ट्रेट में सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता रूपी काले कानून को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सक्सेना ने लिया।शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि भारत सरकार ने आर.टी.ई.एक्ट-2009 के अनुच्छेद 23(2)में सन् 2017परंतुक (Proviso)जोड़कर सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता जैसे काले कानून को थोपकर शिक्षकों के साथ छल किया है।
2017 में संशोधित टीईटी अनिवार्यता सम्बन्धी कानून को न तो भारत सरकार ने और न ही राज्य सरकार ने सार्वजनिक किया और न ही इस संबंध में शिक्षकों को कोई सूचना दी। ये कानून सेवारत शिक्षकों के लिए काले कानून के समान है।जबकि आरटीई एक्ट-2009 में उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में रहने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य नहीं था।टेट रूपी इस काले कानून से शिक्षकों में अपनी आजीविका को लेकर भय पैदा हो गया है,टेट की अनिवार्यता के भय से डिप्रेशन में आकर कई शिक्षकों ने आत्महत्या कर ली है।हम प्रधानमंत्री भारत सरकार से मांग करते हैं की भारत के लाखों लाख शिक्षकों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए इस काले कानून को जल्द से जल्द वापस लेकर शिक्षकों के साथ न्याय करें।यदि सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो करो या मरो के नारे के साथ देश के लाखों लाख शिक्षक देश की राजधानी दिल्ली में आंदोलन करेंगे।
जिला मंत्री अजय तिवारी ने कहा कि जब जब सरकार ने शिक्षकों के साथ अन्याय किया है,तब तब संगठन ने सरकार को झुकाया है।जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा ने कहा कि आप लोग टेट एवम् नॉनटेट की श्रेणी में न बँटे आपसी एकजुटता बनाये रखते हुए टेट की अनिवार्यता रूपी काले कानून को वापस कराने के संघर्ष में पूर्ण सहयोग करें।हमारी एकजुटता ही हमारी जीत सुनिश्चित करेगी।
ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास यादव,गोविंद सिंह चौहान,राकेश यादव,विपिन मिश्रा, अप्रद्युम्न यादव,जितेंद्र यादव,संजीव यादव,रविंद्र यादव,एवम् ब्लॉक मंत्री हरीमोहन राजपूत,अवधेश यादव,राजेश चतुर्वेदी,मानवेंद्र गोयल,योगेंद्र यादव, शरद प्रभात,दीपक कनौजिया की अहम भूमिका रही।ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ से कवि कमलेश शर्मा एवम् राजीव गोयल,जिला संरक्षक ब्रजेश यादव,जिला मंत्री अजय तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफताब हुसैन,जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा,देवेंद्र सोलंकी,मंजू भदौरिया,रवि त्रिपाठी,संयुक्त मंत्री मुकेश यादव,जिला ऑडिटर कौशल तिवारी,जिला संगठन मंत्री अमित त्रिपाठी,राजदा खातून,के.पी.शाक्य,जिला प्रचार मंत्री सुशील यादव,ममता वर्मा,महिला जिला संयोजक जौली शाक्य,महिला सह संयोजक संजू शंखवार,शाषिप्रभा,राधा यादव,तहसील प्रमुख अमर यादव,नीरज यादव,ईश्वर नारायण,शिववीर सिंह कुशवाहा,सुनील कश्यप,संघर्ष समिति अध्यक्ष नितिन यादव,जितेन्द्र कश्यप,विजयपाल,शैलेंद्र यादव,ऋषभ यादव,अभिषेक यादव,कौशलेंद्र यादव,औसान यादव यशवीर सिंह,संदीप कठेरिया,सौरभ कुशवाह,सुशील आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।





