HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअंत्येष्टि स्थल का निर्माण प्रारम्भ अन्तिम संस्कार की राह आसान

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण प्रारम्भ अन्तिम संस्कार की राह आसान

हजपुरा, अम्बेडकरनगर।*जलालपुर ब्लॉक के मछली गांव में करीब 18 लाख रुपए की लागत पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जल्द ही आसपास के ग्रामीणों की अंतिम संस्कार की राह आसान होगी। और उन्हें अंतिम यात्रा की राह में परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।

जलालपुर क्षेत्र के मछली गांव सम्मनपुर, बलुआ बहादुरपुर, मैनुद्दीनपुर, नारायणपुर, आदि आसपास के ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। मछली गांव में तमसा नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस शव दाह स्थल पर शांति स्थल, शव दाह स्थल, शौचालय, लकड़ी रखने के लिए एक कमरा, स्नान गृह, एक हैंडपंप, एवं यहां तक पहुंचने के लिए 100 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है।

निर्माण कार्य काफी तीव्र गति से चल रहा है। नीव डालने के साथ ही फाउंडेशन बनाने के बाद दीवार की चुनाई भी शुरू हो करा दी गई है। निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी ग्रामीण स्वतः ही कर रहे हैं। पड़ताल में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की गुणवत्ता काफी अच्छी मिली। मौके पर अव्वल ईटों के साथ मौरंग और मानक के अनुरूप सीमेंट से दीवार की चुनाई होती दिखी। मौके पर उपस्थित ग्रामीण अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर संतुष्ट नजर आए।

ग्रामीणों को इसके निर्माण से काफी सहूलियत होगी और उन्हें जल्द ही शव के अंतिम संस्कार के लिए लंबी भाग दौड़ से मुक्ति मिल जाएगी। ग्राम प्रधान संजय राजभर ने बताया कि गांव के कुछ विरोधी मानसिकता के लोग तथा कथित पत्रकारों से मिलकर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जो पूरी तरह निराधार है। कोई भी मौके पर आकर हकीकत को परख सकता है। ग्राम पंचायत अधिकारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण तय मानक के अनुसार कराया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular