Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurपचास वर्षों से अधूरे रास्ते का प्रधान ने कराया निर्माण

पचास वर्षों से अधूरे रास्ते का प्रधान ने कराया निर्माण

गोरखपुर । पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा बेतऊवां के चनऊ टोले पर लगभग पचास वर्षों से अधूरे पड़े रास्ते का निर्माण ग्राम प्रधान उमेश निषाद की पहल पर ग्रामीणों की आपसी बातचीत व सहमति से शनिवार को हो गया।जिससे लगभग सौ परिवारों को अब आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस रास्ते का आरसीसी निर्माण हो जाने से ग्रामीणों में हर्ष है।

बताते चले कि बेतऊवां गांव का एक टोला चनऊं है। जो हाईवे के पश्चिम तरफ स्थित है। इस टोले पर लगभग पचास वर्षों से एक मार्ग की दुर्दशा व्याप्त थी।बारिश के मौसम में लोगों को बड़ी परेशानी होती थी। पूरा रास्ता कीचड़ से पट जाता था।लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ती थी।तब ग्रामीणों द्वारा बैठक करके इस रास्ते का निस्तारण करने की चर्चा की गई।जिस पर ग्राम प्रधान उमेश निषाद द्वारा ग्रामीणों के संग बैठक करके आपसी बातचीत और सहमति के आधार पर इस रास्ते को आरसीसी बनाने की बात तय हुई।

बातचीत के आधार पर शनिवार को लगभग 150 मीटर आरसीसी और नाली का काम पूरा किया गया।जिससे ग्रामीणों में हर्ष है। ग्राम प्रधान उमेश निषाद ने बताया कि हमारा लक्ष्य गांव का चौमुखी विकास करना है। सभी जगहों पर आरसीसी और अंडर ग्राउंड नाली का निर्माण करा दिया गया है। इस रास्ते का निर्माण हो जाने से रमेश यादव, सकलू यादव, शंकर, रामसिंह पहलवान, प्रहलाद गौड़, रामभवन पासवान आदि ने सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular