नौकर निकला लूट का मास्टरमाइंड, गुल्लक से लूटे 65 सौ रुपये सहित अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन लुटेरे

0
620

अलीगढ़ के महावीर पार्क में मैरिज होम संचालक के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया। नौकर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। नौकर ने ही लूट की साजिश रची थी। बदमाश गुल्लक से सिर्फ 6500 रुपये लूट पाए थे। पुलिस ने लूटी रकम तमंचा और बाइक बरामद की। पूछताछ में पता चला कि नौकर पर कर्ज था और टीटू पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

अलीगढ़। महावीर पार्क में मैरिज होम संचालक घर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई लूट की घटना को उनके ही नौकर ने अंजाम दिलाया था। बदमाश मकान से गुल्लक से केवल 6500 रुपये ही लूटकर ले गए थे। अलमारी की तलाशी के समय बड़ी बहू की आवाज आने पर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए नौकर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

क्वार्सी क्षेत्र की महावीर पार्क कॉलोनी के मैरिज होम संचालक कुलदीप वार्ष्णेय के घर में यह घटना 30 अगस्त की दोपहर में हुई थी। बदमाश उनकी 67 वर्षीय मां राजकुमारी गुप्ता को बंधक बनाकर लूटपाट कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो नकाबपोश घर में घुसते समय कैद हुए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए

कुलदीप ने 50 हजार रुपये की नकदी व जेवरात सहित पांच लाख रुपये कीमत का माल जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चंदनिया क्वार्सी के टीटू टीटू सैनी, विजय के यहां काम करने वाला नौकर विजय गहलौत और बेगमबाग के अनिकेत शर्मा उर्फ राधे को चिन्हित किया। टीटू को नौकर विजय ने ही कुलदीप के घर में माल होने की जानकारी देकर लूट की योजना बनाई।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया तो एक जानकारी और मिली। उन्होंने बताया कि तीनों ने स्वीकारा कि लूट के समय वे घर से सिर्फ एक गुल्लक ही ले पाए थे, जिसमें 6500 रुपये निकले। लूट की रकम में से 3500 रुपये, तमंचा व लूट में प्रयुक्त बाइक आदि बरामद हुआ है। कुलदीप व उसका छोटा दिव्यांग भाई पंकज गुप्ता ब्याज पर कर्ज देने का काम करते हैं। उनके घर में काम करते समय विजय की दोस्ती टीटू व अनिकेत से हो गई। ये तीनों साथ में शराब भी पीते हैं। विजय पर कुछ कर्ज भी हो गया था। इसके बाद लूट की योजना बर्ना।

विजय ने ही बताया कि वह कुलदीप के घर से जाने के बाद दूसरे भाई पंकज को घुमाने ले जाएगा। तभी महिला के अकेले होने पर लूट को अंजाम देना है। घटना वाले दिन पंकज को घुमाने लेकर गया। उस समय अनिकेत व टीटू निरंजनपुरी पर थे। विजय के इशारा मिलने के बाद दोनों लूट को अंजाम देकर भाग गए।

हत्या में जेल जा चुका है टीटू

पुलिस के अनुसार टीटू शातिर है। उसने पूछताछ में बताया कि पिछले साल उसने अपने दोस्त गौरव गुप्ता की गला काटकर हत्या की थी। गौरव आरटीओ एजेंट था। सितंबर 2024 में महुआखेड़ा क्षेत्र में उसका शव मिला था। टीटू ने उससे 1.40 लाख रुपये लिए थे। इसके चलते ही हत्या कर दी। वह जेल भी गया था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here