Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeItawaजनपद के 35 उत्कृष्ट शिक्षकों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया

जनपद के 35 उत्कृष्ट शिक्षकों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया

इटावा। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद के 35 उत्कृष्ट शिक्षकों को विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया के द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक सदर ने शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान पत्र देते हुए कहा कि शिक्षक यदि अपने कार्यों का सही निर्वहन करे तो देश प्रगतिपथ पर बढ़ता है।मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों को कैशलैस इलाज की जो सुविधा दी गई है उसके लिए विधायक ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने विधायक का स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन राज्य संसाधन समूह के सदस्य राम जनम सिंह ने किया ।कार्यक्रम में इंचार्ज विकास सक्सेना, डीसी ज्ञानेंद्र सिंह,SRG मीनाक्षी पाण्डेय,डॉ मुकेश यादव प्रधानाचार्य,डॉ बृजलाल प्रवक्ता,डॉ कुश चतुर्वेदी,महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष कामना सिंह तथा अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular