सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का नपा अध्यक्ष ने किया श्रीगणेश

0
502

नगर के हर वार्ड में जरूरी बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर: विनय

कुशीनगर। पड़रौना नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के क्रम में बुधवार को नगर के महाराणा प्रताप नगर वार्ड के चौरिया क्षेत्र में सीसी रोड एवं पक्की जल निकास नाली के निर्माण कार्य का श्रीगणेश नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि वे आमजन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर उस पर तेजी से अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप नगर वार्ड का यह क्षेत्र लंबे समय से आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था। सड़क के जर्जर होने के कारण आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए इस आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके पूर्ण हो जाने के बाद स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके। इस मौके पर वार्ड के सभासद बलवंत सिंह, मोनू सिंह, अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, अधिशासी अभियंता निर्माण राम बहादुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here