Thursday, August 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeजलबिहार के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

जलबिहार के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने सौंपा ज्ञापन

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में जलबिहार पर्व जो कि 3 सितंबर बुधवार को आ रहा है। इसके सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रशासक व ईओ नगर पालिका को सौंपा गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जल बिहार पर्व डोल ग्यारस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

इसके संबंध में उक्त पर्व से पूर्व नगर के सभी देवालयों के मार्ग समतली करण व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है। शोभायात्रा रघुनाथजी मंदिर चौबयाना से रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर होते हुए सावरकर चौक, तालाबपुरा से सुमेरा तालाब के घाट एवं जल बिहार मैदान तक जाना है। इसलिए सुम्मेरा तालाब के बंध एवं घाटों की मरम्मत सफाई व बिजली की व्यवस्था की जाना अति आवश्यक है।

उक्त व्यवस्थाएं अपने स्तर से संबंधित विभागों को करवाए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी करना अति आवश्यक है। चूंकि वर्तमान में जिस घाट पर विमान का बिहार होता है उस पर वोट क्लब बना दिया गया है, जिससे जल विहार पर्व पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वोट क्लब को विगत वर्षों की भांति पहले से किसी अन्य जगह स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। जलविहार पर्व नगर के जनमानस की भावनाओं के अनुरूप विशाल पर्व है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था व तालाब पर गोताखोरों की व्यवस्था व तालाब के घाट पर पुरुष पुलिस व महिला पुलिस व्यवस्था आपके विभाग द्वारा की जाती है। अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग उठायी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, मंत्री राकेश तामिया, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संयोजक जगदीश पाठक, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, अवधेश कौशिक, मुन्नालाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular