मंडलायुक्त ने किया बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

0
6091

हरदोई मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बिलग्राम तहसील के राजघाट के आसपास मक्कू पुरवा, घासीपुरवा, चिरंजीपुरवा, कटरी बिलुही व कटरी परसोला आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ शरणालयों को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए।

मेडिकल कैंप में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। एंटी वेनम वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में रखी जाये। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र में तैनात रहें। प्रभावित क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुचारु रखी जाए। पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाए तथा एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्लोरीन की गोलियां दी जाएं तथा प्रयोग की विधि के बारे में बताया जाए।

प्रभावितों को राहत किट वितरित की जाए। जिन घरों में खाना पकाना संभव न हो उन्हें पका हुआ भजन उपलब्ध कराया जाए। निजी पशुओं के लिए अलग से पशु शरणालय बनाए जाएं। पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। पशुओं के भूसे चारे का भी पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडलायुक्त महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here