दुनिया में आज भी चर्चा में है बहन मायावती का गुड गवर्नेंस का माडल
अच्छा शासन अच्छा काम है बी एस पी की पहचान -विश्व नाथ पाल
मिशन -2027की सफलता के लिए बहुजन समाज पार्टी का गांव चलो अभियान तेजी से चल रहा है। गर्मी और बरसात की चिंता किए बगैर बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल स्वयं कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप देश में शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी ने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में कानून का राज कायम करने के साथ सर्वसमाज के हितों के लिए काम करके दुनिया के सामने गुड गवर्नेंस का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का स्वभाव छल,दम्भ ,झूठ और फूट डालो राज करो –की राजनीति करने का है। दोनों दल अब तक संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे थे और वोट चोरी के मुद्दे पर नूराकुश्ती कर रहे हैं। बूथ कैप्चरिंग का जन्म कांग्रेस के जमाने में हुआ। भाजपा ई वी एम और वोटर लिस्ट के सहारे चुनाव जीतने में लगी हुई है।ई वी एम के खिलाफ आवाज सबसे पहले बी एस पी ने उठाई,पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया।उस समय किसी भी राजनीतिक दल ने बसपा का साथ नहीं दिया।
जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा तीनों जातिवादी पार्टियां हैं। आरक्षण और दलित विरोधी हैं।अब देश में जो भी चुनाव होंगे, उसमें आरक्षण और संविधान समर्थक एक तरफ होंगे, दूसरी तरफ स्वार्थी लीडर और भाजपा कांग्रेस। बहुजन समाज खासकर ओ बी सी समाज के लोगों को जागरूक करना बी एस पी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
इन्हौना और बड़ागांव में बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम,मो जफर, लल्लू गौतम,साहब दीन गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता रामदेव पासी, विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र पासी, मनीराम गौतम, महादेव मौर्य, त्रिभुवन पासी,ओम प्रकाश वर्मा,राम सजीवन, राजेन्द्र गौतम ,अवकाश प्राप्त शिक्षक देवनारायण आदि मौजूद रहे।
उधर गौरीगंज में विधानसभा धर्मराज और शिवशंकर ने कौहार सेक्टर के गांवों में बैठक और जनसंपर्क किया।





