Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeItawaसमस्त विभागों के संगठनों,पदाधिकारियों व कर्मचारियों के समर्थन से विशाल मोटर साइकिल,स्कूटी...

समस्त विभागों के संगठनों,पदाधिकारियों व कर्मचारियों के समर्थन से विशाल मोटर साइकिल,स्कूटी रैली निकाली,दिया ज्ञापन

इटावा। ऑल टीचर्स एण्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा)एवं नेशनल मूमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आव्हान पर नई पेंशन स्कीम/यूनिफाइड पेंशन स्कीम व स्कूल मर्जर के विरोध में रोष मार्च कर पूरे भारत देश के जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिए जाने के क्रम जनपद इकाई अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में जनपद इटावा के समस्त विभागों के संगठनो,पदाधिकारियों व कर्मचारियों के समर्थन से विशाल मोटरसाइकिल/स्कूटी रैली का आयोजन डायट इटावा से प्रारम्भ होकर जनपद के प्रमुख चौराहो से होकर शहर का चक्कर लगाते हुए हाथ मे तख्ती बैनर झंडे टोपी लगाये गगनभेदी नारे लगाते हुए हज़ारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारीयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी न्यायिक राकेश सिंह जी को सौंपा।

जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन ने कहा एनपीएस और यूपीएस स्कीम कर्मचारियों के हित में नही है जब तक पुरानी पेंशन योजना नहीं मिलती संघर्ष जारी रहेगा।रैली की शुरुआत अटेवा संरक्षक उमाशंकर गुप्ता सिंचाई विभाग संरक्षक राकेश सक्सेना पीडब्ल्यूडी,सरंक्षक शिवपाल सिंह कुशवाह,माध्यमिक,राजीव यादव प्रदेश अध्यक्ष कर्म0शि0वे0एसो0उत्तर प्रदेश के द्वारा सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में अरविंद्र प्रताप सिंह धनगर जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद डा0धर्मेंद्र यादव स्वास्थ्य विभाग,धर्मेंद्र कुमार अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी संघ शिवशंकर, चन्द्रशेखर कृषि विभाग राजीव बाल्मीकि शिवमंगल दास भीमसिंह वीरेन्द्र कुमार मनोज कुमार पंचायत विभाग पूरन सिंह ग्राम विकास,राधेश्याम ग्रा0प0अ0 प्रवीण पांडे पीडब्ल्यूडी शिवराम सिंह रामकुमार सुदीप कमल सिंचाई विभाग बेसिक शिक्षा विभाग से संजय दुबे,गौरव पाठक जूनियर शिक्षक संघ जितेंद्र त्रिपाठी देश दीपक तिवारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संजीव यादव प्राथमिक शिक्षक संघ सर्वजीत सिंह भदौरिया प्रशिक्षित स्नातक संघ मंगेश यादव वी बीटीसी संघ कामना सिंह महिला शिक्षक संघ शशिभूषण यादव टीचर्स क्लब संजीव यादव महेंद्र यादव बेसिक शिक्षक संघ विकास यादव अनुदेशक संघ वीरेंद्र सिंह वर्मा शिक्षामित्र संघ डॉ एम पी सिंह व संघर्ष समिति ने अपने साथियों का रैली में नेतृत्व किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular