Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeSliderAsia Cup 2025: खिताब के लिए टकराएंगी 6 टीमें, दो बार भिड़...

Asia Cup 2025: खिताब के लिए टकराएंगी 6 टीमें, दो बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान; जानें टूर्नामेंट से जुड़ी A To Z जानकारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई में करने के लिए तैयार है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जानकारी के अनुसार एशिया कप आठ से 28 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है। ढाका में गुरुवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के बाद यह निर्णय किया गया जिसमें BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वर्चुअली रूप से शामिल हुए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई में करने के लिए तैयार है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जानकारी के अनुसार एशिया कप आठ से 28 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है। ढाका में गुरुवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के बाद यह निर्णय किया गया, जिसमें BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वर्चुअली रूप से शामिल हुए।

एसीसी के सभी 25 सदस्य देशों ने आयोजन स्थल पर चर्चा में हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, BCCI ने उसकी मेजबानी में होने वाले एशिया कप के लिए यूएई को चुना है और भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाने की संभावना है। कार्यक्रम पर अब भी विचार-विमर्श चल रहा है। यह टूर्नामेंट सितंबर में दो सप्ताह से थोड़ा अधिक समय तक चलेगा। इसे महीने के अंतिम सप्ताह से पहले समाप्त करना होगा क्योंकि इसी समय भारत को वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट सीरीज खेलनी है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हमारे उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एसीसी बैठक में शामिल हुए। वह सदस्यों को जानकारी देंगे। मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता इसलिए आपको कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर पता चल जाएगा। यह टूर्नामेंट आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तहत टी-20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। सभी मैच 28 सितंबर से पहले समाप्त हो जाएंगे।

इस बार टूर्नामेंट में पिछले संस्करण की छह टीमों की जगह आठ टीमें खेलेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग। अंतिम तीन टीमें एसीसी प्रीमियर कप के प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अगर ड्रा अपेक्षित रूप से होता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो मुकाबले हो सकते हैं। एक ग्रुप चरण में और एक सुपर फोर में। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है लेकिन बातचीत जारी रहने की बात कही है।

नकवी ने कहा कि हम बीसीसीआई के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि लंबित मुद्दों का समाधान भी जल्द हो जाएगा। यह मामला मुख्य रूप से एसीसी और बीसीसीआइ के बीच है और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम लंबित मुद्दे का समाधान निकाल लेंगे और एशिया कप का आयोजन भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular