Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeInternationalचीन में मां ने बच्चा बेचकर लाइव स्ट्रीमिंग पर उड़ाए पैसे, कंगाल...

चीन में मां ने बच्चा बेचकर लाइव स्ट्रीमिंग पर उड़ाए पैसे, कंगाल होने पर फिर हुई प्रेग्नेंट और ममता को किया तार-तार

China Mother Sells Two Children चीन में ह्वांग नामक एक महिला ने अय्याशी के लिए पहले बच्चे को 5 लाख 17 हजार रुपये में बेचा। पैसे खत्म होने पर उसने दूसरा बच्चा पैदा किया और उसे 4 लाख 37 हजार रुपये में बेच दिया। उसने इन पैसों को लाइव स्ट्रीमिंग में खर्च कर दिया। 13 अप्रैल 2022 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

चीन में इन दिनों एक बेरहम मां की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अपनी अय्याशी के लिए पहले बच्चे को बेचा और पैसे कम पड़ने पर दूसरे बच्चे को जन्म देकर बेच दिया। यह मामला सामने आने के बाद मां की ममता पर भी उंगलियां उठने लगी हैं।

आरोपी महिला का नाम ह्वांग है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है। दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत में रहने वाली ह्वांग को उनके माता-पिता ने गोद लिया था। ह्वांग ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है।

2020 में पहले बच्चे को दिया जन्म

प्राथमिक शिक्षा पास करने के बाद ह्वांग ने बेहद कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था। वो फुजियान प्रांत के फूजौ में रहने लगी। अक्तूबर 2020 में ह्वांग ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण ह्वांग बच्चे का पालन-पोषण करने में विफल रही। ऐसे में उसने अपने बच्चे को बेचने का फैसला किया।

बच्चे को बेचा

ह्वांग की मंशा के बारे में उसकी मकान मालकिन वी को पता चला। वी ने अपने रिश्तेदार ली से संपर्क किया। ली के बेटे के बच्चे नहीं हो रहे थे, ऐसे में वो बच्चा खरीदने के लिए तैयार हो गई। ह्वांग ने 45,000 युआन (5 लाख 17 हजार रुपये) में अपना बच्चा ली क बेच दिया।

2022 में दूसरे बच्चे को दिया जन्म

चीनी मीडिया के अनुसार, ह्वांग ने इन पैसों को लाइव स्ट्रीमिंग में खर्च कर दिया। कुछ दिन बाद जब ह्वांग के पास पैसे खत्म हो गई, तो उसने फिर से एक खतरनाक फैसला किया। उसने दूसरे बच्चे को जन्म देकर बेचने की सोची और पुरुषों की तलाश में जुट गई। ह्वांग 2022 में दोबारा प्रेग्नेंट हुई और उसने बेटे को जन्म दिया।

बेटे को भी बेचा

ह्वांग ने दलाल से संपर्क किया और दूसरे बेटे को महज 38,000 युआन (4 लाख 37 हजार रुपये) में बेच दिया। दलाल ने उस बच्चे को 103,000 युआन (12 लाख रुपये) में किसी और को दे दिया। ह्वांग ने बच्चे के बदले में मिले पैसे फिर ले लाइव स्ट्रीमर्स को टिप देने और कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

चीन की पुलिस को 13 अप्रैल 2022 को इसके बारे में पता चला। पुलिस ने ह्वांग को गिरफ्तार कर लिया। जब ह्वांग के फोन की तलाशी ली गई, तो उसमें बच्चे को बेचने की चैट सामने आई। पुलिस ने ह्वांग को अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

कोर्ट ने 8 जुलाई 2024 को ह्वांग को 5 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई। साथ ही ह्वांग पर फर्जीवाड़ा और तस्करी के लिए 30,000 युआन (3 लाख 59 हजार रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने ली को 9 महीने और वी को 7 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular