70 मरीजों ने कराया पंजीयन, जल्द दूर होगी बीमारी
ललितपुर। जनपद के नव विवाहितों में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका पता तब चला जब इसके इलाज के लिए एक नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगाया गया। नवजीवन क्लीनिक पर लगे इस शिविर में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.सौम्या खैरा ने भोपाल के बंसल हॉस्पिटल के सहयोग से जांच एवं परामर्श दिया। बांझपन विशेषज्ञ डॉ.ऋचा समाधिया ने विशेष परामर्श दिया। विगत दिवस सिविल लाइन में चर्च के पीछे नवजीवन क्लीनिक में लगे इस विशेष शिविर में संतानहीनता, नसबंदी समस्या, बार बार गर्भपात, फैलोपियन ट्यूब में समस्या, गर्भाशय में गाँठ या शुक्राणुओं की कमी आदि बीमारियों का इलाज किया गया। इस इलाज को करवाने के लिये 70 मरीजों ने पंजीयन कराकर अपना इलाज कराया और अपनी उम्मीदों को नयी दिशा दी।
जनपद में है पीसीओडी की समस्या अधिक
डॉ.ऋचा समाधिया ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को पीसीओडी की समस्या पायी गयी। जिसमें अंडाशय में कई छोटी छोटी गाँठें बन जाती हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है। यह बीमारी दवाओं से ठीक हो जाती है।
इनका कहना है-
ललितपुर में भी मरीजों को बाँझपन का प्राथमिक उपचार उपलब्ध है। इसके लिये जागरूकता की आवश्यकता है। यही कारण है कि कैंप लगाकर मरीजों को समाधान उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही जनपद वासियों को इस समस्या से निजात दिलाने का उपाय किया जायेगा।





