उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट हमीरपुर में महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवायी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 18 महिलाओं ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवायी के बाद गुप्ता ने झलोखर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद वन स्टॉप सेंटर, हमीरपुर में आवासित बालिकाओं से बातचीत की, जहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिला कारागार, हमीरपुर में महिला बैरेक का निरीक्षण किया गया, जहां 23 महिला बंदी निरुद्ध थीं। बंदियों ने कोई समस्या नहीं बताई। अंत में, जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।यह आयोजन महिलाओं के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





