Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक

आगामी मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ताजिया केवल परंपरागत स्थलों पर ही रखे जाएं और पर्व को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाया जाए।

उन्होंने ताजिया मार्गों और स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, लूज विद्युत तारों को हटाने, और चिकित्सा, पेयजल व स्वच्छता की व्यवस्था त्योहार से पहले पूर्ण करने के आदेश दिए। साथ ही, उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को संभावित विवादों को रोकने के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। ताजिया की ऊंचाई पारंपरिक मानकों के अनुरूप रखने पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अफवाहों से बचने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक और धर्मगुरु उपस्थित रहे।यह बैठक मोहर्रम को शांतिपूर्ण और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular