Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहमीरपुर: बिजली संकट पर वकीलों का हड़ताल, डीएम ने पावर हाउस में...

हमीरपुर: बिजली संकट पर वकीलों का हड़ताल, डीएम ने पावर हाउस में तैनात किए अधिकारी

जिला मुख्यालय में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज अधिवक्ता संघ ने सोमवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति को सुमेरपुर के बजाय पत्योरा पावर स्टेशन से करने और ट्यूबवेलों के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान दास दीक्षित ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर सत्याग्रह किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, हमीरपुर की बिजली आपूर्ति सुमेरपुर पावर स्टेशन से हो रही है, जहां से 15 किलोमीटर लंबी लाइन में बारिश के कारण बार-बार फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

हाल ही में स्थानीय लोगों ने पावर हाउस में प्रदर्शन किया, और सदर विधायक ने भी पहुंचकर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को फटकार लगाई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी ने त्वरित कदम उठाए। उन्होंने पावर हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, नायब तहसीलदार प्रदीप निगम और रमेश चंद्र नामदेव को 8-8 घंटे की शिफ्ट में बिजली आपूर्ति की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी के बीच 24 घंटे तक बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बिजली की कमी के कारण पानी की आपूर्ति भी ठप हो रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular