डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। कोरोना के नए मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डुमरियागंज के बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेष कोविड वार्ड की स्थापना कर दी गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। कोविड वार्ड में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है।जिले में फिलहाल कोरोना का कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर बेवा सीएचसी पर कोविड विशेष वार्ड बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मरीजों के आइसोलेशन और इलाज की भी समुचित व्यवस्था की गई है।





