Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिजली विभाग के वेवसाईट पर स्मार्ट मीटर नहीं चढ़ने से उपभोक्ता परेशान...

बिजली विभाग के वेवसाईट पर स्मार्ट मीटर नहीं चढ़ने से उपभोक्ता परेशान व हैरान

सिसवा बाजार(महराजगंज)। बिजली विभाग इन दिनों नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए विशेष अभियान चला कर विद्युत आपूर्ति को पारदर्शी बनाना और बिजली चोरी पर लगाम लगाना है। मगर सिसवा नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के छह माह बाद भी मीटर की पोस्टिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को केवल विभागीय चक्कर लगाना पड़ रहा है।

सिसवा विद्युत उपखंड कार्यालय एवं विद्युत उपकेंद्र परिसर में बीते वर्ष 25 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में जीनस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पहला प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर इसकी शुरुआत की गई थी। जिसके बाद सिसवा नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का सिलसिला बहुत तेजी से शुरू हुआ। जिसमें नगर के उपभोक्ताओं ने अपने घरों में स्मार्ट मीटर को लगवाया भी।

लेकिन कुछ उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद भी बिजली विभाग की वेबसाइट पर आज तक मीटर को अपडेट नहीं किया गया है। जिस कारण उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। नगर निवासी राम किशुन ने बताया कि जब स्मार्ट मीटर की खूबियों के बारे में जानकारी हुई तो मैंने लगवाने के पश्चात सोचा कि बिजली के खपत पर नियंत्रण लगेगा। मगर विभागीय वेबसाइट पर मीटर नहीं चढ़ने से बिल भी नहीं पता चल रहा है।

वहीं नगर के ही जितेंद्र कुमार खरवार का कहना है कि उनके आवासीय परिसर में विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए हुए सात महीने बीत गए, लेकिन विभागीय कमी के चलते मेरा बिल नहीं निकल रहा। जिस वजह से मुझे इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। साथ ही बिल का भुगतान नहीं होने से बकाया धनराशि में बढ़ोतरी की चिंता सता रही है।

इस मामले में मीटर विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना था कि नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन कुछ उपभोक्ताओं के मीटर की पोस्टिंग में दिक्कतें आ रही हैं। बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कर मीटर की पोस्टिंग अपडेट कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular