HomeMarqueeयोगा फांर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत योग प्रशिक्षण का आयोजन...

योगा फांर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

संभल अवधनामा एमजीएम कॉलेज संभल में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत योग प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः काल सात बजे किया गया। भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दुष्यंत मिश्रा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन,भुजंगासन और त्रिकोणासन आदि का प्रशिक्षण दिया।साथ ही अनुलोम विलोम का अभ्यास भी कराया।इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम या आसनों तक सीमित न होकर यह एक व्यवस्थित जीवन शैली है जो मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक विकास में सहायक होती है।

हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फहीम अहमद ने कहा कि प्राचीन भारतीय परंपरा में योग को आत्मिक शुद्धि का साधन माना गया है, जबकि आज के समय में यह वैज्ञानिक और चिकित्सकीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।हिंदी साहित्य में गोरखनाथ से लेकर कबीर तक के काव्य में योग की विस्तृत चर्चा मिलती है।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सौरभ कुमार,मोहम्मद उमर और जुल्फिकार अली का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular