HomeMarqueeखण्ड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को वितरित किया सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को वितरित किया सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन

बर्डपुर सिद्धार्थनगर। ग्रीष्मकालीन शिविर के 21वें दिवस मंगलवार को प्रथम सत्र में योग अभ्यास एवं व्यायाम करवाया गया तथा दूसरे सत्र में छात्रों को हूला हूप, लेमन रेस, करवाया गया।

विकास क्षेत्र-बर्डपुर के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद का आगमन हुआ, उसी समय अभिभावक एवं बच्चे म्यूजिकल चेयर रेस खेल का आनंद ले रहे थे। समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक /जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार की गाइड टीम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय का स्वागत वंदन किया। छात्रों ने स्वागत गीत एवं संगीतमई योग प्रस्तुती देकर अभिभावक एवं अधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित किया। 21 दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम का रिपोर्ट प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने प्रस्तुत किया। विद्यालय में उपस्थित अभिभावक एवं छात्रों ने बारी बारी से अपनी समीक्षा अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने कर कमलों से छात्रों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन वितरित किया तथा अपने संबोधन में सभी छात्रों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जुड़े रहने का संदेश प्रेषित किया साथ ही विद्यालय की गतिविधियों को अपने मुक्त कण्ठों से प्रशंसा किया।

इस अवसर पर विद्यालय की अनुदेशिका श्रीमती संगीता देवी अभिभावक श्रीमती कलावती देवी, शैलेंद्र नाथ शुक्ला, सुनीता, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती गुड़िया देवी, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular