HomeMarqueeसंविधान की रक्षा के लिए पीडीए ने लगाया जन चौपाल

संविधान की रक्षा के लिए पीडीए ने लगाया जन चौपाल

बांसी सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के सोनखर,भावपुर एवं कोलुहवा गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर व उनके संविधान को अपमानित व खारिज करने वालों को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है । सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना बहुत जरूरी है।

पीडीए समाज को उनकी आजादी के हिसाब से भागीदारी मिलनी चाहिए। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार, झूठे वादों से जनता त्रस्त है। मौजूदा भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जनता के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं आम हो गई है । समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित होगा। इस दौरान सिद्धार्थ प्रजापति, सतीश कुमार, बृजेश प्रजापति, लाल बहादुर, सोनू विश्वकर्मा, राजमणि, अरबाज खान, मजार अली, रियाज़ खान आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular